इन बीमारियों का करना है दूर, तो पिएं कीवी का जूस

इन बीमारियों का करना है दूर, तो पिएं कीवी का जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन बीमारियों का करना है दूर, तो पिएं कीवी का जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी एक खट्टा-मीठा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी पोषक तत्वों का भंडार होता है। कीवी का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कीवी के जूस का सेवन किया है। कीवी का जूस पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। कीवी के जूस का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कीवी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

इन बीमारियों का करना है दूर, तो पिएं कीवी का जूस-Health Benefits Of Drinking Kiwi Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। ऐसे में अगर आप कीवी के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कीवी के जूस का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

कीवी का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। कीवी के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कीवी का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। कीवी के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

पाचन में होता है सुधार

कीवी का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कीवी के जूस का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कीवी का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। कीवी के जूस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर ग्लो आता है।

बालों के लिए फायदेमंद

कीवी के जूस में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए पायदेमंद होता है। कीवी के जूस का सेवन करने से बाल घने और मजबूत (Strong Hair) होते हैं और बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications