कुलथी दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

कुलथी दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कुलथी दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कुलथी की दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कुलथी की दाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कुलथी की दाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कुलथी दाल के पानी का सेवन किया है। कुलथी दाल के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। कुलथी दाल के पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में लाभ पहुंचता है। क्योंकि कुलथी दाल फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं कुलथी दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कुलथी दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Health Benefits Of Drinking Kulthi Dal Water In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको कुलथी दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको कुलथी दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको कुलथी दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप कुलथी दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप कुलथी दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now