लस्सी पीने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ

लस्सी पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
लस्सी पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों की शुरुआत होते ही हम सभी को कुछ ऐसी चीजें खाने-पीने का मन करता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। ऐसे में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है, साथ ही सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। लस्सी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही लस्सी के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। बता दें कि लस्सी को ताजे दही से तैयार किया जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लस्सी में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियन, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि लस्सी पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

लस्सी पीने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Lassi In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

लस्सी विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। लस्सी का नियमति सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

लू से होता है बचाव

गर्मी के मौसम में लू (Loo) लगने की वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं, ऐसे में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी का सेवन करने से लू से बचाव होता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

इम्यून पॉवर होता है मजबूत

लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune Power) होता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

लस्सी में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। लस्सी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए लस्सी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।