आम का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ

आम का जूस पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम का जूस पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम के जूस का सेवन किया है। आम का जूस पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। आम के जूस का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि आम में विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि आम का जूस पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

आम का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Mango Juice In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आम के जूस में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आम के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

आम का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से आम के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

आम का जूस विटामिन ए के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आम के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आम के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि आम का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप आम के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के जूस में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।