भिंडी का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

भिंडी का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भिंडी का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भिंडी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भिंडी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी के पानी का सेवन किया है। भिंडी के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भिंडी के पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भिंडी में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए भिंडी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भिंडी का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Drinking Okra Water In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप भिंडी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भिंडी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भिंडी के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भिंडी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप भिंडी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

भिंडी में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। भिंडी के पानी का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भिंडी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भिंडी के पानी में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications