रोज पिएं पपीता का जूस, दूर होती हैं कई बीमारियां

रोज पिएं पपीता का जूस, दूर होती हैं कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं पपीता का जूस, दूर होती हैं कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

पपीता एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पपीता का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। पपीता का सेवन वैसे तो आप सीधे तौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पपीते के जूस का सेवन किया है। पपीता का जूस स्वाद में अच्छा होने के साथ-साथ सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। रोजाना एक गिलास पपीते का जूस पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि पपीता में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं रोज पपीते का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं पपीता का जूस, दूर होती हैं कई बीमारियां-Health Benefits Of Drinking Papaya Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना पपीते के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट में पपीते के जूस को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

पपीते के जूस में पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज अगर आप अपनी डाइट में पपीते के जूस को शामिल करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पपीते के जूस में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है और विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पपीते के जूस का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखें स्वस्थ रहती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पपीते का जूस विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। पपीते के जूस का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है और त्वचा पर निखार (Healthy And Glowing Skin) भी आता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पपीते के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

पपीते के जूस का सेवन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीते में मौजूद तत्व पीरियड्स अनियमितता और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और क्रैम्प्स को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications