मूली का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

मूली का जूस पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूली का जूस पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूली का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मूली के जूस का सेवन किया है। मूली का जूस सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मूली के जूस का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि मूली का जूस पोटेशियम, फोलेट, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोस्फोरस, कॉपर, मैंगनीज, सोडियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं मूली का जूस पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

मूली का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Radish Juice In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप रोजाना नियमित रूप से मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूली के जूस का सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको मूली के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मूली के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस जूस का सेवन करने से मल त्याग आसानी से होता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा मिलता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications