गन्ने का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 8 अद्भुत फायदे

गन्ने का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गन्ने का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने का रस गर्मियों का सबसे खास पेय है, लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में गन्ने का रस न कि सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि गन्ने का रस सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि गन्ने का रस पोषक तत्वों का भंडार होता है। गन्ने के रस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जस्ता, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गन्ने का रस विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गन्ने का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गन्ने का रस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 8 अद्भुत फायदे-Health Benefits Of Drinking Sugarcane Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गन्ने के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि गन्ने का रस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

गन्ने का रस एंटी कैंसर गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

गन्ने के रस में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गन्ने के रस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गन्ने के रस में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने के रस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

यूरिन से जुड़ी समस्या होती है दूर

कई बार यूरिन (Urine) करते समय दर्द, जलन या असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर आप गन्ने के रस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से यूरिन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

गन्ने के रस का सेवन लिवर (Liver) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस जूस का सेवन करने से लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर डिटॉक्स होता है, जिससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही इसके सेवन से पीलिया (Jaundice) की बीमारी में भी फायदा पहुंचता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गन्ने का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने के रस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications