रात में करें अजवाइन का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं

रात में करें अजवाइन का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में करें अजवाइन का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो अजवाइन का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन अगर आप अजवाइन का सेवन रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अजवाइन फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं रात में अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात में करें अजवाइन का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं-Health Benefits Of Eating Ajwain At Night In Hindi

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

अगर आपको नींद न आने यानि अनिद्रा (Insomnia) की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करना चाहिए। जी हां रात में अजवाइन का सेवन करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

अजवाइन में फाइबर पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity), अपच (Indigestion), ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है।

डायरिया में फायदेमंद

डायरिया (Diarrhea) के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रात को सोने से 30 मिनट पहले अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे डायरिया और पेट से जुड़ी परेशानियों में जल्द राहत मिलती है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अजवाइन में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की समस्या होने पर अगर आप रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now