खाली पेट खाएं एक सेब, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट खाएं एक सेब, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं एक सेब, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन सेब का सेवन अगर आप सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट सेब का सेवन वजन घटाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सेब में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि खाली पेट सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं एक सेब, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Apple On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप खाली पेट रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप खाली पेट एक सेब का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप खाली पेट रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सेब कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना एक सेब का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

सूजन कम करने में सहायक

सूजन की समस्या होने पर सेब का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट सेब का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications