कुट्टू का आटा खाने से मिलते हैं कई फायदे

कुट्टू का आटा खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कुट्टू का आटा खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कुट्टू के आटा (Kuttu Ka Atta) का उपयोग ज्यादातर लोग व्रत के समय करते हैं। कुट्टू के आटे से व्रत में लोग रोटी, पूड़ियां और पकौड़े बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुट्टू का आटा पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां कुट्टू के आटे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। व्रत के समय कुट्टू के आटे का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है, हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही कुट्टू के आटे का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कुट्टू का आटा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कुट्टू का आटा खाने से मिलते हैं कई फायदे-Health Benefits Of Eating Buckwheat Flour In Hindi

व्रत में फायदेमंद

व्रत के समय कुट्टू के आटे का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि कुट्टू के आटे से बने व्यंजन का सेवन करने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और भूख भी नहीं महसूस होती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में दिनभर एनर्जी (Energy) भी बनी रहती है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुट्टू के आटे को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

कुट्टू का आटा कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कुट्टू के आटे का सेवन करने से हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

कुट्टू के आटे का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि कुट्टू का आटा फाइबर का अच्छा सोर्स होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

कुट्टू का आटा एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। कुट्टू के आटे को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर अगर आप कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही कुट्टू के आटे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

कुट्टू के आटे का सेवन बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि कुट्टू का आटा प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।