चने की दाल खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

चने की दाल खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
चने की दाल खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दाल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो दाल कई प्रकार के होते हैं, जैसे अरहर, मूंग, मसूर आदि, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं चने की दाल खाने के फायदों के बारे में, जी हां चने की दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। चने की दाल का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि चने की दाल जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और विटामिन्स जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं चने की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चने की दाल खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Chana Dal In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप चने की दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको चने की दाल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको चने की दाल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाल फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको चने की दाल का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस दाल का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको चने की दाल का सेवन करना चाहिए। जी हां इसमें पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

अगर आप चने की दाल का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों (Muscles) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपके लिए चने की दाल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications