भुट्टा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

भुट्टा खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुट्टा खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुट्टा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुट्टा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भुट्टा का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, खून की कमी दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुट्टा मैंगनीज, जिंक, फास्फोरस, विटामिन बी5 और विटामिन बी6 जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भुट्टा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भुट्टा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Eating Corn In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भुट्टा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप भुट्टा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप भुट्टे का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भुट्टा विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भुट्टा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भुट्टा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाता है और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भुट्टे का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि भुट्टा मैग्नीशियम और मैंगनीज से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

भुट्टे का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि भुट्टा विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications