गर्मी में दही खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

गर्मी में दही खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में दही खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों में ऐसी चीजों को खाने-पीने का मन करता है, जिससे शरीर को ठंडक पहुंचे, ऐसे में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही गर्मियों में दही का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि दही में काफी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में दही खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में दही खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Curd In Summer In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

गर्मी में अगर आप रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्मी में रोजाना एक कटोरी दही का सेवन हड्डियों (bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

गर्मी में अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दही में मौजूद तत्व वजन को घटाने में सहायक होते हैं।

पाचन स्वास्थ्य में होता है सुधार

गर्मी में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

सूजन कम करने में सहायक

पुरानी सूजन से गठिया, हृदय रोग और कैंसर जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है। ऐसे में अगर आप रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गर्मी में दही का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है, साथ ही दही में विटामिन बी12 भी होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now