शहद में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

शहद में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शहद में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी शहद में भीगे खजूर का सेवन किया है। शहद में भीगे खजूर का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि शहद और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। शहद में खजूर को भिगोकर खाने से इसके गुण बढ़ जाते हैं। शहद में भीगे खजूर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि खजूर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं शहद में भीगे खजूर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

शहद में भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Eating Dates Soaked In Honey In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप रोजाना नियमित रूप से शहद में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन में करे सुधार

शहद में भीगे खजूर का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है।

सूजन को करे कम

शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन की समस्या होने पर अगर आप शहद में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आप शहद में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

शहद और खजूर कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप शहद में भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

शहद में भीगे खजूर का सेवन त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से त्वचा पर निखार भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment