एक साथ खाएं अंजीर और मुनक्का, मिलते हैं ये 5 फायदे

एक साथ खाएं अंजीर और मुनक्का, मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं अंजीर और मुनक्का, मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं मुनक्का भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी इस मिश्रण का साथ में सेवन किया है। अंजीर और मुनक्का का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अंजीर और मुनक्का का साथ में सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि मुनक्का में प्रोटीन, वसा, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अंजीर जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं एक साथ अंजीर और मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं अंजीर और मुनक्का, मिलते हैं ये 5 फायदे-Health Benefits Of Eating Figs And Munakka In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

अंजीर और मुनक्का का सेवन हड्डियों (Bones) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर और मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप अंजीर और मुनक्का का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप अंजीर और मुनक्का का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

अंजीर और मुनक्का प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियां (Muscles) मजबूत होती है। साथ ही शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप अंजीर और मुनक्का के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा (Energy) के स्तर को बनाए रखता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment