सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के 5 फायदे

सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन किया है। इस मिश्रण का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि सेब के सिरके में विटामिन ए, सी, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अंजीर में विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सेब के सिरके में भीगे अंजीर खाने के 5 फायदे-Health Benefits Of Eating Figs Soaked In Apple Cider Vinegar In Hindi

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का जोखिम कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now