खाली पेट खाएं अलसी, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट खाएं अलसी, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं अलसी, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अलसी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अलसी का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट अलसी का सेवन करने से शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अलसी में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि खाली पेट अलसी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं अलसी, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Flaxseed On An Empty Stomach In Hindi

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को घटाने में सहायक होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगी अगर खाली पेट अलसी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी में के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी में फाइबर के साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खाली पेट अलसी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी के बीज में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट अलसी का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी के बीज विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप चाहे तो अलसी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अलसी के बीज पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट अलसी के बीज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications