दही में मिलाकर खाएं अलसी चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ

दही में मिलाकर खाएं अलसी चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं अलसी चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं, अलसी भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग दही और अलसी का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन किया है। दही में अलसी का चूर्ण मिलाकर खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं दही में अलसी चूर्ण मिलाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दही में मिलाकर खाएं अलसी चूर्ण, मिलेंगे कई लाभ-Health Benefits Of Eating Flaxseed Powder Mixed With Curd In Hindi

दही में पोषक तत्व- दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी 12,पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

अलसी में पोषक तत्व- अलसी में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम ओमेगा 3 फैटी एसिड, पोटेशियम और विटामिन ई से भरपूर होता है।

दही और अलसी चूर्ण के फायदे

वजन को करे कम

बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटीक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप दही में अलसी चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now