लहसुन की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 लाभ

लहसुन की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
लहसुन की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चटनी का सेवन किया है। लहसुन की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। लहसुन की चटनी का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि लहसुन विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और मैंग्नीज जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन की चटनी खाने के क्या-क्या लाभ होते हैं।

youtube-cover

लहसुन की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 लाभ-Health Benefits Of Eating Garlic Chutney In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप लहसुन की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप लहसुन की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप लहसुन की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन की चटनी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको लहसुन की चटनी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

यूरिक एसिड में फायदेमंद

शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) का लेवल बढ़ने पर अगर आप लहसुन की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद गुण यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अगर आप अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन की चटनी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications