हरा प्याज खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

हरा प्याज खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरा प्याज खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में हरे प्याज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरा प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हरे प्याज को 'स्प्रिंग अनियन' (Spring Onion) के नाम से भी जाना जाता है। हरे प्याज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल में रहता है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि हरा प्याज विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फॉस्फोरस, सल्फर और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं हरा प्याज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

हरा प्याज खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Health Benefits Of Eating Green Onions In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप हरे प्याज को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरे प्याज में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप हरे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरे प्याज में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप हरे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप हरे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरे प्याज में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हरे प्याज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरे प्याज में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज है,, तो आपको हरे प्याज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरे प्याज में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now