कटहल खाने से मिलते हैं ये 9 अद्भुत फायदे

कटहल खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कटहल खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कटहल की सब्जी खाना कई लोगों को पसंद होता है, तो वहीं कई लोग पके कटहल को फल के रूप में भी खाना पसंद करते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। कटहल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। कटहल का सेवन करने से वजन कम होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कटहल में फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन ए, सी और बी, थायमीन, पोटेशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कटहल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कटहल खाने से मिलते हैं ये 9 अद्भुत फायदे-Health Benefits Of Eating Jackfruit In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

इम्यूनिटी कमजोर होने पर अगर आप कटहल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कटहल का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कटहल में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप कटहल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि कटहल में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कटहल में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए कटहल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कटहल में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कटहल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

कटहल में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कटहल में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। कटहल का सेवन करने से आंखों से जुड़ी परेशानी दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कटहल का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कटहल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications