गुड़ की चटनी खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ

गुड़ की चटनी खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुड़ की चटनी खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ का सेवन वैसे तो आप कई तरीको से कर सकते हैं, जैसे गुड़ की चाय, गुड़ का पानी आदि, लेकिन क्या आपने कभी गुड़ की चटनी का सेवन किया है। गुड़ की चटनी खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। जी हां गुड़ की चटनी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ की चटनी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुड़ की चटनी खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Jaggery Chutney In Hindi

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप गुड़ की चटनी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको गुड़ की चटनी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि गुड़ की चटनी आयरन से भरपूर होती है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करती है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

शरीर को पहुंचती है गर्माहट

सर्दियों के मौसम में गुड़ की चटनी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है, जिससे शरीर का तापमान बना रहता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गुड़ की चटनी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

गले में खराश की समस्या होती है दूर

मौसम बदलने की वजह से गले में खराश की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप गुड़ की चटनी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गुड़ की चटनी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

गुड़ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गुड़ की चटनी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।