अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ

अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंकुरित चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं गुड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित चने का गुड़ के साथ सेवन किया है। अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंकुरित चना विटामिन ए, विटामिन सी, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं, गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित चने और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंकुरित चने के साथ खाएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ-Health Benefits Of Eating Jaggery With Sprouted Gram In Hindi

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना नियमित रूप से सुबह में अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

अंकुरित चना और गुड़ कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको अंकुरित चने और गुड़ का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अंकुरित चना और गुड़ पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अगर आप रोजाना अंकुरित चना और गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है, क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद विटामिंस आपके इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

अगर आप अंकुरित चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now