बदलते मौसम में जरूर खाएं कीवी, दूर होंगी कई बीमारियां

बदलते मौसम में जरूर खाएं कीवी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
बदलते मौसम में जरूर खाएं कीवी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा होते हैं। क्योंकि कीवी फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी का सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फरोरस, कॉपर, जिंक, नियासिन, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कीवी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बदलते मौसम में जरूर खाएं कीवी, दूर होंगी कई बीमारियां-Health Benefits Of Eating Kiwi In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे यह आपको बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और संक्रमण की चपेट में आने से बचाता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ, चमकदार बनाने में मदद करता है और बालों को मजबूती प्रदान करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप कीवी फल का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। जी हां कीवी में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप कीवी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कीवी में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications