दूध में मखाना भिगोकर खाने के 5 स्वास्थ्य लाभ

दूध में मखाना भिगोकर खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मखाना भिगोकर खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना एक बेहद ही पौष्टिक खाद्य पदार्थ है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। वैसे तो मखाना का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन अगर आप मखाना का दूध में भिगोकर सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। जी हां दूध में भीगे मखाना का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं दूध में मखाना भिगोकर खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

दूध में मखाना भिगोकर खाने के 5 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Makhana Soaked In Milk In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे गुणों से भरपूर होता है।

मखाना में पोषक तत्व- मखाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं।

दूध और मखाना के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप दूध में मखाना भिगोकर खाते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप दूध में भीगे मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

पाचन में करे सुधार

अगर आप दूध में भीगे मखाना का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप दूध में भीगे मखाना का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको दूध में भीगे मखाना का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications