इन 9 बीमारियों का रामबाण इलाज है जायफल

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है जायफल(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन बीमारियों का रामबाण इलाज है जायफल(फोटो-Sportskeeda hindi)

जायफल एक मसाला है, जो न कि सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, बल्कि जायफल औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जायफल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जायफल का सेवन करने से वजन कम करने से लेकर शुगर और कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जायफल कॉपर, विटामिन बी1, विटामिन बी6, मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि जायफल का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

इन 9 बीमारियों का रामबाण इलाज है जायफल-Health Benefits Of Eating Nutmeg In Hindi

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

जायफल का उपयोग ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप जायफल के पानी से कुल्ला करते हैं, तो इससे मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे दांत दर्द, मसूड़ों में दर्द जैसी समस्याएं दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) होने पर जायफल का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

जायफल में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। जायफल का सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में सहायक होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जायफल एंटी डायबिटीक गुणों से भरपूर होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जायफल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

मोटापा कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं और मोटापा कम करना चाहते हैं, तो आपको जायफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण मोटापा को कम करने में सहायक होते हैं।

दर्द दूर करने में सहायक

शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि जायफल के अर्क में मौजूद एनाल्जेसिक (analgesic) गुण दर्द को दूर करने में सहायक होता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जायफल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जायफल मसाले में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम और खांसी में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम, खांसी (Cold And Cough) या गले में दर्द की समस्या होने पर भी जायफल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जायफल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में दर्द की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए जायफल चूर्ण का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava