ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ओट्स न कि सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ओट्स शरीर को पोषण देने के साथ-साथ कई तरह की बीमारी से भी राहत दिला सकता है। ओट्स का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि ओट्स फाइबर, विटामिन ई, फैटी एसिड्स, जिंक, मैग्नीज, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ओट्स खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Health Benefits Of Eating Oats In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। ऐसे में अगर आप ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनता है। ऐसे में अगर आप ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान पखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में कारगर होता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। क्योंकि ओट्स कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी, हेल्दी फैट्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

ओट्स का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और सिलिकॉन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।