मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुरमुरा (Puffed Rice) एक प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। मुरमुरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुरमुरे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुरमुरे में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, नियासिन, थियामिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मुरमुरे खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मुरमुरे खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Eating Puffed Rice In Hindi

वजन को करे कम

मुरमुरे कम कैलोरी वाला आहार है, साथ ही इसमें फाइबर की भी उच्च मात्रा होती है, जो आपको वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फायदा मिलता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप रोजाना नियमित रूप से मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि मुरमुरे में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स आपको ऊर्जा (Energy) प्रदान करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप नियमित रूप से मुरमुरे का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

मुरमुरे कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। मुरमुरे का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

इम्यूनिटी कमजोर होने पर अगर आप मुरमुरे का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

मुरमुरे में सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है, ऐसे में इसके सेवन से न केवल ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से भी बचा जा सकता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now