कच्चा केला खाने से दूर होती हैं ये 6 बीमारियां

कच्चा केला खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
कच्चा केला खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

केला एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। आपने पका हुआ केला तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले का सेवन किया है। कच्चे केले का सेवन भी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि कच्चा केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कच्चे केले का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि कच्चा केला फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-ए, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कच्चा केला खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कच्चा केला खाने से दूर होती हैं ये 6 बीमारियां-Health Benefits Of Eating Raw Banana In Hindi

पाचन में करे सुधार

अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको कच्चे केले का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपके लिए कच्चे केले का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications