तोरई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे

तोरई खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तोरई खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में हरी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा खाने की सलाह दी जाती है, ऐसे में अगर आप तोरई का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तोरई का सेवन करने से खून साफ होता है, पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि तोरई में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैगनीज, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयोडीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि तोरई खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

तोरई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे-Health Benefits Of Eating Ridge Gourd In Hindi

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप तोरई का सेवन करते हैं, तो यह बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए तोरई का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई की सब्जी में मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे खून में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको तोरई का सेवन करना चाहिए। क्योंकि तोरई में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

तोरई में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको तोरई का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

तोरई का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

तोरई में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

तोरई का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications