भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे

भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन का भूनकर सेवन किया है। भुनी हुई अजवाइन का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। भुनी हुई अजवाइन का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भुनी हुई अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे-Health Benefits Of Eating Roasted Ajwain In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप भुनी हुई अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप भुनी हुई अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भुनी हुई अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाल दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए भुनी हुई अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप भुनी हुई अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

भुनी अजवाइन एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भुनी अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं भुनी हुई अजवाइन का सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava