सत्तू खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

सत्तू खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सत्तू खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में सत्तू को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सत्तू में आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सत्तू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सत्तू खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Health Benefits Of Eating Sattu In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सत्तू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सत्तू में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू में मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक पहुंचती है और लू से भी बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सत्तू में फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप सत्तू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।