भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप रातभर पानी में भीगे खजूर का सुबह सेवन करते हैं, तो सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है, खासकर गर्मी के दिनों में, जी हां क्योंकि खजूर को भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। भीगे खजूर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि खजूर फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं भीगे खजूर खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

भीगे खजूर खाने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Soaked Dates In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

भीगे खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो कब्ज (Constipation) में फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे मल मुलायम बनता है और मल त्याग आसानी से होता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भीगे खजूर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपके इम्यून पॉवर को मजबूत (Strong Immune Power) बनाने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

भीगे खजूर कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। भीगे खजूर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती (Strong Bones) मिलती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

खून की कमी को करे दूर

भीगे खजूर आयरन से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। भीगे खजूर का नियमित सेवन करने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण होता है और खून की कमी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

भीगे खजूर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाए

भीगे खजूर का सेवन दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे खजूर में मौजूद गुण दिमाग को तेज करने में और इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखे स्वस्थ

भीगे खजूर का सेवन त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now