भीगे चने के साथ खाएं बादाम, मिलेंगे कई लाभ

भीगे चने के साथ खाएं बादाम, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे चने के साथ खाएं बादाम, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भीगा चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भीगे चने का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप भीगे चने का बादाम के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इस कॉम्बिनेशन के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। तो वहीं चना में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रकने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे चने के साथ बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे चने के साथ खाएं बादाम, मिलेंगे कई लाभ-Health Benefits Of Eating Soaked Gram And Almonds In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप भीगे चने का बादाम के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

भीगे चने और बादाम में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत (Strong Muscles) होती है और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप भीगे चने और बादाम का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम (Weight Loss) करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन में मौजूद विटामिन ई, जिंक, आयरन जैसे तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं।

शरीर रहता है एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

खून की कमी दूर करने में सहायक

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भीगे चने और बादाम का एक साथ सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now