खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ

खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगी हुई मूंगफली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। भीगी हुई मूंगफली का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन भीगी हुई मूंगफली का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि मूंगफली आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई और विटामिन बी 6 जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Soaked Peanuts On An Empty Stomach In Hindi

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) और बालों (hair) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को ग्लोइंग बनाने में और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह मांसपेशियों (Muscles) को बेहद लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंगफली में पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला जिंक, प्रोटीन, विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications