भीगी हुई उड़द दाल खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

भीगी हुई उड़द दाल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगी हुई उड़द दाल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

उड़द दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि उड़द दाल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। उड़द दाल का सेवन वैसे तो कई तरीक़ों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी भीगी हुई उड़द दाल का सेवन किया है? भीगी हुई उड़द दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगी हुई उड़द दाल का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में फायदा पहुंचता है। क्योंकि उड़द दाल प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैगनिशियम. फोस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं भीगी हुई उड़द दाल का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

भीगी हुई उड़द दाल खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Health Benefits Of Eating Soaked Urad Dal In Hindi

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

भीगी हुई उड़द दाल का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए बेहद फ़ायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द दाल में पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में और मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है।

वजन को करे कम

बढ़ता हुआ वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है, ऐसे में अगर आप भीगी हुई उड़द दाल का सेवन करते हैं तो, इसमें पाया जाने वाला फ़ाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. जिससे वजन कम (Weight loss) करने में फ़ायदा मिलता है।

डायबिटीज़ में फ़ायदेमंद

डायबिटीज़ (Diabetes) के मरीज़ों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगरभीगी हुई उड़द दाल का सेवन करते हैं, तो यह फ़ायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द दाल में पाया जाने वाला तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन को बनाए मज़बूत

भीगी हुई उड़द दल का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फ़ाइबर पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने में और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद

भीगी हुई उड़द दाल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मज़बूती प्रदान करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications