बासी रोटी खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

बासी रोटी खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बासी रोटी खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खाना खाते समय लोग गर्मा गर्म रोटी खाना ही पसंद करते हैं और बासी रोटी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बासी रोटी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां जिस रोटी को बेकार समझकर आप फेंक देते हैं, वो आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। क्योंकि बासी रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बासी रोटी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन हां इस बात का ध्यान रहे कि रात की बची रोटी आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं, लेकिन 12 घंटे होने के बाद अगर आप इस रोटी को खाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं बासी रोटी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बासी रोटी खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे- Health Benefits Of Eating Stale Roti In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर बासी रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप नाश्ते में बासी रोटी का ठंडे दूध के साथ सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी से आज हर चौथा इंसान परेशान है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर अगर आप बासी रोटी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बासी रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के रोगी सुबह के नाश्ते में दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

शरीर का तापमान रहता है सामान्य

बासी रोटी का सेवन करने से शरीर के तापमान को सामान्‍य करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि बासी रोटी में मौजूद पोषक तत्व शरीर के तापमान को अधिक होने से रोकते हैं।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबले पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको रात की बची हुई बासी रोटियों का सुबह दूध के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद हेल्दी फैट, कैलोरी और कार्ब्स वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और थकान महसूस होने पर बासी रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप बासी रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है। इसके लिए आपको दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications