स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों का भंडार होता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, ह्रदय स्वस्थ रहता है, साथ ही स्ट्रॉबेरी के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे-Health Benefits Of Eating Strawberry In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

स्ट्रॉबेरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या से आज के समय कई लोग परेशान हैं, ऐसे में अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

स्ट्रॉबेरी में संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है, इसलिए अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार भी होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।