उड़द दाल की खिचड़ी खाने से मिलते हैं कई लाभ

उड़द दाल की खिचड़ी खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
उड़द दाल की खिचड़ी खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

उड़द दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि उड़द दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। उड़द दाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन किया है। उड़द दाल की खिचड़ी खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी होती है। उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि उड़द की दाल फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं उड़द दाल की खिचड़ी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

उड़द दाल की खिचड़ी खाने से मिलते हैं कई लाभ-Health Benefits Of Eating Urad Dal Khichdi In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको उड़द दाल की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now