सफेद प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

सफेद प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सफेद प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज में कई तरह के पोषक तत्व छुपे होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। वैसे तो ज्यादातर घरों में लाल प्याज का उपयोग किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सफेद प्याज का सेवन किया है। सफेद प्याज का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। सफेद प्याज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि सफेद प्याज में पोटैशियम, फॉस्फोरस, सैचुरेटेड फैट, फाइबर, पानी, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सफेद प्याज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सफेद प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Eating White Onion In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप सफेद प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सफेद प्याज में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप सफेद प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप सफेद प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सफेद प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सफेद प्याज में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सफेद प्याज का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए सफेद प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सफेद प्याज में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment