सफेद तिल खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

सफेद तिल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सफेद तिल खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सफेद तिल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सफेद तिल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो सफेद तिल का इस्तेमाल सभी मौसम में किया जाता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में सफेद तिल का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है, क्योंकि सफेद तिल की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्माहट पहुंचाता है। सफेद तिल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सफेद तिल कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी 6 और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं सफेद तिल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सफेद तिल खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Health Benefits Of Eating White Sesame Seeds In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप सफेद तिल का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सफेद तिल में पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

सूजन को करे कम

अगर आप सूजन (Inflammation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सफेद तिल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सफेद तिल में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सफेद तिल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सफेद तिल में पाया जाने वाला विटामिन, जिंक और सेलिनियम इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सफेद तिल का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सफेद तिल में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप सफेद तिल का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या है, ऐसे में अगर आप सफेद तिल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि सफेद तिल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now