चूना खाने के फायदे- Chuna Khane ke fayde

जानिए क्या है चूना खाने के फायदे (फोटो: Lybrate)
जानिए क्या है चूना खाने के फायदे (फोटो: Lybrate)

चूने का सेवन अक्सर लोग पान के साथ करते हैं। आसान भाषा में कहें तो बिना चूने के पान अधूरा है। जब भी हम पाने खाते हैं तो उसके साथ चूना जरूर खाते हैं। चूना सबसे बेहतरीन वात नाशक औषधि है। चूना के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी को भी दूर किया जा सकता है। शरीर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी पोषक तत्व है और कैल्शियम मुख्य रूप से चूने के अंदर पाया जाता है। आज हम बात करेंगे चूना खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

चूना खाने के फायदे health benefits of lime in hindi

मजबूत हड्डियां (Lime for strengthen bones)

कैल्शियम की कमी के चलते हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लेकिन, चूने का सेवन कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। चूने के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन करे तो इससे हड्डियां तो मजबूत होंगी ही साथ ही हड्डियों के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

पेट के कीड़ों को मारे चूना (Lime Water Give relief from stomach worms)

बच्चों को पेट में कीड़े की काफी शिकायत होती है। बच्चों के साथ कुछ बड़ों को भी यह समस्या रहती है। ऐसे में चूने का पानी आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि, इसमें अम्लीय असर पाया जाता है जो पेट के कीड़ों को दूर करने में उपयोगी है। इसके लिए चूने के पानी को नारियल पानी में मिलाकर सेवन करने से ज्यादा फायदा मिलता है।

मजबूत दांत (Lime Water For Strong teeth)

दांतों की कमजोरी या फिर इसमें तेज झनझनाहट से परेशान हैं तो चूने के पानी का सेवन करना शुरू कर दें। इससे न सिर्फ दांतो को मजबूती मिलती है बल्कि दांत हिलने की समस्या, दांतों की कमजोरी और दांतों की झनझनाहट तीनों से छुटकारा पाया जा सकता है।

विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले चूना (Lime Water remove toxins)

चूने के पानी की मदद से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। चूने के पानी के अंदर अम्लीय प्रभाव पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है। नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है।

नाखून और बाल (Lime Water Benefits for nails and hair)

जिनके नाखून टेढ़े मेढ़े आते हैं या फिर कमजोर हैं उन्हें चूने के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा जो लोग बालों और त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वे भी चूने के पानी के सेवन से अपनी इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।