पिप्पली से सेहत को मिलने वाले 7 लाभ

पिप्पली से सेहत को मिलने वाले लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिप्पली से सेहत को मिलने वाले लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं जड़ी बूटियों में एक जड़ी बूटी पिप्पली है। पिप्पली अनेकों गुणों से भरपूर होती है। पिप्पली में प्रोटीन, अमिनो एसिड, विटामिन, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों के अलावा मिनरल्स और कुछ मात्रा में पानी और ऑक्सीजन पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन इसका उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं पिप्पली से सेहत को क्या-क्या लाभ पहुंचते हैं।

youtube-cover

पिप्पली से सेहत को मिलने वाले 7 लाभ-Health Benefits Of Pippali In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर पिप्पली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पिप्पली में मौजूद तत्व मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोरी इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन अगर आप पिप्पली का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको पिप्पली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप पिप्पली का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए पिप्पली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पिप्पली में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। इसके लिए पिप्पली का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, सर्दी-जुकाम होने पर अगर आप पिप्पली का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए पिप्पली चूर्ण का शहद के साथ सेवन करना चाहिए।

सिर दर्द में फायदेमंद

अगर आपको सिर दर्द (Headache) की समस्या है, तो आपके लिए पिप्पली का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। जी हां अगर आप पिप्पली चूर्ण को दूध में मिलाकर पीते हैं या पानी के साथ पिप्पली चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

खांसी में फायदेमंद

खांसी (Cough) होने पर अगर आप पिप्पली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पिप्पली में एंटीट्यूसिव प्रभाव पाया जाता है, जो खांसी की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications