सफेद प्याज खाने के फायदे- Safed Payaz Khane ke fayde

जानिए  क्या है सफेद प्याज खाने के फायदे
जानिए क्या है सफेद प्याज खाने के फायदे

सफेद प्याज अगर गर्मियों में खाया जाए तो यह सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। सेहत के लिए सफेद प्याज खूबसूरती का खजाना है। इसमें यौन रोगों को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है। इसे काम शक्ति वृद्धि कारक भी माना गया है। इसके अलावा स्वप्नदोष, संभोग करने की इच्छा का अभाव, शीघ्रपतन, कमजोरी, थकान इत्यादि में राहत मिलता है। गर्मियों में नियमित रूप से इसे खाने से लू लगने की संभावना कम हो जाती है। सफेद प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा सफेद प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण भी मौजूद होते हैं। सफेद प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी 6, बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही हार्ट के लिए भी ये काफी फायदेमंद है।

सफेद प्याज खाने के फायदे Health Benefits Of White Onion in Hindi

पेट की सेहत (Eat white onions for stomach health)

अगर पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं तो सफेद प्याज का सेवन करना शुरू कर दें। इसमें फाइबर और प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत पाया जाता है जो पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज में खासकर प्रीबायोटिक इंसुलिन और फ्रुक्टो ओलिगोसैचेराइड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ सकती है।

इम्यूनिटी (white onions for Immunity)

सफेद प्याज में सेलेनियम पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है।

डायबिटीज (Eat white onions to control diabetes)

आज के समय में डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में सफेद प्याज का इस्तेमाल कर इसे कंट्रोल में किया जा सकता है। सफेद प्याज में पाए जाने वाले क्वेरसिटीन और सल्फर में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

हेयर फॉल (White onion is beneficial in hair loss problem)

झड़ते बालों से परेशान हैं तो सफेद प्याज का रस बालों में लगाने से काफी लाभ मिलेगा। इसके इस्तेमाल से बाल का सिर्फ झड़ना नहीं रुकता बल्कि, बालों को मजबूत चमकदार और डैंड्रफ व असमय बाल सफेद होने जैसी समस्या से बचाया जा सकता है।

नपुंसकता (White onion remove impotence)

जिन्हें कम वीर्य निकलने की परेशानी हो उन्हें सफेद प्याज का सेवन करना चाहिए। वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस में शहद, अदरक का रस और घी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें और इसका नियमित रूप से सेवन करें। इसके सेवन से नपुंसकता को दूर किया जा सकता है।

शीघ्रपतन और कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए खाएं सफेद प्याज (Eat white onions to increase premature ejaculation and arousal)

शीघ्रपतन की समस्या में 100 ग्राम अजवाइन लेकर उसे सफेद प्याज के रस में मिलाकर धूप में सुखायें। सूख जाने के बाद इसका पाउडर बना ले और उसमें 5 ग्राम घी और इसी मात्रा में शक्कर मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से इसमें फायदा मिलता है। इसके अलावा ये लगभग सारी सेक्स समस्याओं में फायदेमंद है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
App download animated image Get the free App now