फैशन के चक्कर में सेहत को भी हो सकता है नुकसान, रखें इन बातों का ख्याल 

फैशन के चक्कर में सेहत को भी हो सकता है नुकसान, रखें इन बातों का ख्याल
फैशन के चक्कर में सेहत को भी हो सकता है नुकसान, रखें इन बातों का ख्याल

आजकल फैशन के नए नए ट्रेंड्स आ गए हैं। जिसके चक्कर में लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। बिना अपनी सेहत का ख्याल रखे। लड़कियों में होड़ लगी रहती है कि कैसे खुद को अच्छा दिखा सकें। इसके लिए नए ट्रेंड को फॉलो करने से वे पीछे नहीं हटती। लेकिन कहीं ऐसा न हो जाए कि फैशन के चक्कर में आप अपनी सेहत को ही नुकसान पहुंचा दें। आज हम ऐसे ही कुछ फैशन के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो दिखने में भले ही अच्छा लगे, लेकिन इससे आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं। क्या हैं कौन से हैं वो फैशन।

फैशन के चक्कर में सेहत को भी हो सकता है नुकसान, रखें इन बातों का ख्याल Health can also be harmed due to fashion, keep these things in mind in hindi

हील्स (High heels) - लड़कियों में हील्स बहुत ज्यादा प्रचलित है। जिन लड़कियों की हाइट कम होती है, वो अपनी हाइट को ज्यादा दिखाने के चक्कर में हील्स पहनना पसंद करती हैं। लेकिन हील पहनने के चक्कर में वो खुद को बहुत तरह से नुकसान पहुंचा रही होती हैं। जैसे हील्स पहनने से एड़ी में दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्या और घुटने में दर्द हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आप प्लेटफार्म हील का उपयोग कर सकती हैं। उससे आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी और हाइट भी बड़ी लगेगी।

नेल पॉलिश (Nail polish) - आजकल बाजार में कई तरह की नेल पॉलिश आने लगी हैं। जिनमें से कुछ नेल पॉलिश नकली भी होती हैं। यदि आप इन नकली नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर रहीं हैं, तो आपके नाखून सुंदर भले ही दिखेंगे, लेकिन कुछ समय में ये खराब भी होने लगेंगे। इसलिए ऐसी नेल पॉलिश से बच कर रहें।

ओवरसाइज़्ड हैंडबैग (Oversized handbag) - आजकल फैशन में ओवरसाइज़्ड हैंडबैग का बहुत ज्यादा चलन है। ऐसे में अगर आप भी ओवरसाइज़्ड हैंडबैग का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ज़रा सर्तक हो जाएं। दरअसल इन बैग्स के कारण एक ही कंधे पर बहुत ज्यादा भार आने लगता है। जिससे कंधे और गर्दन में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए ओवरसाइज़्ड हैंडबैग की जगह आप बैकपैक का इस्तेमाल करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications