हाई ब्लड प्रेशर के 5 घरेलू उपचार : High Blood Pressure Ka 5 Gharelu Upchar

ब्लड प्रेशर हाई का 5 घरेलू उपचार (फोटो - sportskeeda hindi)
ब्लड प्रेशर हाई का 5 घरेलू उपचार (फोटो - sportskeeda hindi)

ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ना सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। इस स्थिति है व्यक्ति की दिल की धमनियों में रक्त का प्रवाह काफी तेज़ हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को काबू में पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन दवाइयों को सहारा लेना एकमात्र हल नहीं है। कुछ आसान से घरेलू उपचारों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए घरेलू उपचार -

हाई ब्लड प्रेशर के 5 घरेलू उपचार : High Blood Pressure Ka 5 Gharelu Upchar In Hindi

काली मिर्च का सेवन - अगर किसी व्यक्ति का बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय उसे आधा गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पीना चाहिए। इससे बढ़े हुए बीपी में राहत मिलेगी। काली मिर्च ब्लड प्रेशर के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार होता है।

लहसुन का सेवन - हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन की 2 कलियां सुबह खाली पेट पानी के साथ चबाकर खानी चाहिए।

आंवले का सेवन - ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को रोजाना आंवला खाना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज कच्चा आंवला खा सकते हैं या फिर आंवला के पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

हल्दी का सेवन - अगर किसी को भी हाई प्रेशर की समस्या है, उसके लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें करक्यूमीन नामक तत्व होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।

त्रिफला का सेवन - हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) से राहत पाने के लिए त्रिफला खाना फायदेमंद साबित हो सकता है है। इसके लिए 20 ग्राम त्रिफला को पानी में भिगोकर रातभर रख दें, फिर सुबह इस पानी को छानकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।