हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए- High Blood Pressure Me Kya Nahi Khana Chahiye

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए (फोटो-Sportskeeda hindi)
हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए (फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल ब्लड प्रेशर की बीमारी एक आम समस्या बन गई है। फिर चाहे लो ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो। ब्लड प्रेशर की बीमारी होने का सबसे बड़ा कारण लोगों की अनियमित जीवनशैली है। अगर एक बार किसी को ब्लड प्रेशर की बीमारी हो जाएं, तो फिर उसको कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। क्योंकि ब्लड प्रेशर हाई हो या लो दोनों ही खतरनाक साबित होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होने पर ज्यादातर लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि उनको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। जानिए हाई ब्लड प्रेशर में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए (High Blood Pressure Me Kya Nahi Khana Chahiye In Hindi)

नमक का कम सेवन

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उन लोगों को नमक (Salt) का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

कॉफी न पिएं

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को कॉफी (Coffee) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो कि ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाती है।

चीनी का न करें सेवन

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उनको ज्यादा मात्रा में चीनी (Sugar) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चीनी ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है।

मसालेदार और ऑयली फूड का न करें सेवन

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को ज्यादा मसालेदार और ऑयली फूड वाले चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मसालेदार और ऑयली फूड वाले चीजों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा बढ़ जाता है।

पिज्जा और फास्ट फूड न खाएं

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है, उन लोगों को पिज्जा (Pizza) या किसी भी तरह के फास्ट फूड (Fast food) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पिज्जा या फास्ट फूड में फैट की मात्रा अधिक पाई जाती है।

इन चीजों का करें सेवन

हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर हरी सब्जी, फल, प्रोटीन का ज्यादा सेवन करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर पौष्टिक आहारों का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक आहार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।