हाथ जलने पर तुरंत अपनाएं ये 6 घरेलू नुस्खे- Hath Jalne par Turant Apnaye Ye Gharelu Nuskhe

हाथ जलने पर तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हाथ जलने पर तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किचन में काम करते समय, गर्म पानी, या गर्म बरतन पकड़ने में कई बार हमारे हाथ हल्के फूलके जल जाते (hands get burnt) हैं, जलने की वजह से घाव हो जाता है, जिसमें काफी जलन और दर्द महसूस होता है। हाथ जलने पर अक्सर कर हम सबसे पहले ठंडे पानी से हाथों को धो लेते हैं, फिर भी कभी-कभी जलन कम नहीं होती है। लेकिन जलने पर अगर आप तुरंत इन चीजों को अपने हाथों पर लगाते हैं, तो इससे जलन और दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। साथ ही घाव में जल्दी भर जाते हैं, तो आइए जानते हैं हाथ जलने पर किन-किन चीजों को लगाना चाहिए।

हाथ जलने पर तुरंत अपनाएं ये 6 घरेलू नुस्खे

1- हाथ जलने पर तुरंत सफेद टूथपेस्ट (Toothpaste) लगाना चाहिए, सफेद टूथपेस्ट लगाने से जलन कम हो जाती है। साथ ही घाव भी आसानी से भर जाता है।

2- हाथ जलने पर हल्दी (Turmeric) लगाना काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप जलने के तुरंत बाद हल्दी का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगा लेते हैं, तो इससे जलन भी कम होती है और आगे जाकर कोई निशान भी नहीं रहता है।

3- हाथ जलने पर एलोवेरा (Aloe vera) का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि एलोवेरा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए जलने पर अगर आप एलोवेरा जेल प्रभावित जगह पर लगाते हैं, तो इससे जलन तुरंत कम हो जाती है।

4- अगर किचन में काम करते समय हाथ जल गया हैं, तो आप तुरंत नारियल तेल (Coconut oil) में शहद (honey) मिलाकर लगा सकते हैं, क्योंकि इसको लगाने से जलन और दर्द से तुरंत आराम मिल जाता है।

5- जलने पर तुलसी (Tulsi) का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तुलसी का रस प्रभावित जगह पर लगाने से जलन में काफी हद तक आराम मिलता है।

6- अगर किसी का हाथ हल्का फूलका जल गया है, तो उसे तुरंत अपने हाथों पर आलू का रस (Potato juice) लगाना चाहिए। आलू का रस लगाने से जलन और दर्द दोनों में काफी आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।