सर्वाइकल पेन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 7 घरेलू इलाज

सर्वाइकल पेन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्वाइकल पेन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल डेस्क जॉब की वजह से लोग दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। जिसकी वजह से सर्वाइकल की समस्या तेजी से फैल रही है। सर्वाइकल की शिकायत होने पर गर्दन में दर्द, चक्कर आना, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। सर्वाइकल की समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। सर्वाइकल को स्पोंडिलोसिस भी कहा जाता है, सर्वाइकल का दर्द केवल गर्दन में ही नहीं रहता है बल्कि धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्से में भी फैल जाता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इस समस्या से छुटकारा पा लें, सर्वाइकल से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी सर्वाइकल के पेन से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से घरेलू इलाजों को अपनाना चाहिए।

youtube-cover

सर्वाइकल पेन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 7 घरेलू इलाज-Home Remedies For Cervical Pain In Hindi

हल्दी है फायदेमंद

सर्वाइकल पेन से निजात पाने के लिए हल्दी (Turmeric) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात को हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

तिल के तेल से करें मालिश

सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल (sesame oil) का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। जी हां अगर आप तिल के तेल को गुनगुना कर के हल्के हाथों से मालिश करते हैं, तो इससे सर्वाइकल पेन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

लहसुन है फायदेमंद

अगर आप सर्वाइकल पेन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लहसुन (Garlic) का सेवन करना चाहिए। जी हां लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन दोनों को कम करने में मदद करता है।

एक्सरसाइज है जरूरी

सर्वाइकल की बीमारी होने पर एक्सरसाइज (Exercise) करना बहुत जरूरी होता है। जी हां अगर आप रोजाना नियमित रूप से 10-15 मिनट एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे दर्द में काफी आराम पहुंचता है।

अश्वगंधा चूर्ण का करें सेवन

सर्वाइकल का दर्द होने पर अश्वगंधा चूर्ण (Ashwagandha Powder) का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि अश्वगंधा चूर्ण में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

गर्दन की करें सिंकाई

सर्वाइकल के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए प्रभावित हिस्से की सिंकाई करनी चाहिए। जी हां क्योंकि सिंकाई करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

अदरक है फायदेमंद

सर्वाइकल का दर्द दूर करने के ल‍िए अदरक (Ginger) का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि अदरक एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सर्वाइकल में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आप अदरक के तेल से मालिश कर सकते हैं या फिर अदरक चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।